Connect with us

Uttar Pradesh

Agra : बीटेक छात्रा को साइबर अपराधियों ने 3.5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा, 1800 रुपये की ठगी

Published

on

उत्तर प्रदेश के Agra में खंदारी कैंपस में बीटेक की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा साइबर अपराध का शिकार हो गई। गुरुवार सुबह, अपराधियों ने उसे 3.5 घंटे तक डराया-धमकाया और 1800 रुपये ठग लिए।

कैसे हुई घटना?

सुबह 10:00 बजे छात्रा के फोन पर 9125 833 778 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ में तैनात पुलिसकर्मी बताया और धमकी दी कि उसका फोन हैक कर लिया गया है। उसने दावा किया कि छात्रा की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो उसके कब्जे में हैं। अपराधी ने 16,000 रुपये की मांग की, अन्यथा तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद 8699 462 953 नंबर से दोबारा कॉल आया। अपराधियों ने लगातार डराने-धमकाने का सिलसिला जारी रखा। मानसिक दबाव में आकर छात्रा ने अपने खाते से 1800 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

कॉल पर रखा गया बंधक

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपराधियों ने छात्रा को लगातार फोन पर बंधक बनाए रखा। उन्होंने उसे किसी से बात करने या फोन डिस्कनेक्ट करने से मना कर दिया। छात्रा ने बाद में घटना की जानकारी अपने जीजा को दी।

जीजा के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान भी अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और छात्रा के बैंक खाते को हैक कर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव डाला।

पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज

छात्रा मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली है और आगरा में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती है। घटना के समय उसके परिजन शहर से बाहर थे। सदमे में आई छात्रा ने बताया कि वह परिजनों के लौटने के बाद ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।

महिला सुरक्षा प्रभारी की अपील

महिला सुरक्षा प्रभारी एसीपी सुकन्या शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधी अब लोगों को मानसिक दबाव में लेकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस लगातार साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। खासतौर पर स्कूल और कॉलेजों में छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

सतर्कता बेहद जरूरी

किसी भी संदिग्ध कॉल को रिसीव न करें।

किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

अगर कोई व्यक्ति पुलिसकर्मी बनकर पैसे मांगता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

आगरा पुलिस की अपील है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National9 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National12 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab15 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab15 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab16 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की