Connect with us

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हुआ दूसरा अनुपूरक बजट, CM Yogi ने कांग्रेस पर कसा तंज

Published

on

“उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को 2024-25 के वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए CM Yogi ने कांग्रेस पर निशाना साधा और साथ ही राज्य के युवा रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया।”कल कांग्रेस की एक नेता संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थीं, जबकि हम उत्तर प्रदेश के युवाओं को इजराइल भेज रहे हैं। अब तक लगभग 5600 से अधिक युवा इजराइल गए हैं, जहां उन्हें निर्माण कार्यों में काम करने के लिए रहने, खाने की मुफ्त सुविधा और डेढ़ लाख रुपये महीने की तनख्वाह मिल रही है।”

आज पेश किए गए अनुपूरक बजट का आकार 17 हजार 865 करोड़ 72 लाख रुपये है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि यह अनुपूरक बजट मूल बजट का 2.42 प्रतिशत है। मूल बजट का आकार सात लाख 36 हजार 437.71 करोड़ रुपये था। इस अनुपूरक बजट में 790.49 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव भी शामिल हैं, जिसमें केंद्रीय योजनाओं के तहत 422.56 करोड़ रुपये के केंद्रीय अनुदान की राशि भी शामिल है।

वित्त मंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट का उद्देश्य मुख्य रूप से विकास योजनाओं में गति लाना और महाकुंभ 2025 को भव्य रूप में आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि विकास सरकार की प्राथमिकता है, और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुपूरक बजट पेश करना सरकार का संवैधानिक अधिकार है। इस बजट से ऊर्जा विभाग, प्राथमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सूचना विभाग, परिवार कल्याण विभाग, पशुधन विभाग और चिकित्सा विभाग जैसे विभागों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार बजट आवंटित किया जाएगा।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले अनुपूरक बजट को 30 जुलाई को पेश किया था, जिसकी राशि 12 हजार 209.93 करोड़ रुपये थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ