Connect with us

Uttar Pradesh

Yogi सरकार की सक्रियता से महाकुम्भ में बड़ा हादसा टला, व्यवस्थाओं की सराहना

Published

on

मौनी अमावस्या पर्व के दौरान बुधवार को महाकुम्भ में एक और बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन Yogi सरकार की प्री-प्लानिंग और अधिकारियों की तत्परता ने इसे रोक लिया। महाकुम्भ में विभिन्न साधु संतों और श्रद्धालुओं ने योगी सरकार की व्यवस्था की सराहना की, वहीं यह भी कहा कि बुधवार को बढ़ी हुई भीड़ के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

सीएम योगी ने घटनास्थल से पल-पल की रिपोर्ट ली और उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह घटना अफवाहों की वजह से घटी थी, लेकिन योगी सरकार और पुलिस के तेज़ प्रतिक्रिया ने उसे सीमित किया। श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद ने कहा कि योगी सरकार की सक्रियता और यूपी पुलिस के तत्परता से बड़ी घटना को टाला गया।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद शासन और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करें।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी योगी सरकार की व्यवस्था की तारीफ की और बताया कि यदि लोग धक्का-मुक्की न करते, तो यह हादसा नहीं होता। गोपालगंज बिहार से आई कुमकुम श्रीवास्तव ने भी योगी सरकार की व्यवस्था को सराहा, लेकिन कहा कि भारी भीड़ और कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से घटना घटी।

सभी ने योगी सरकार के प्रयासों को सराहा और कहा कि सरकार की सक्रियता और पुलिस के त्वरित कार्रवाई से महाकुम्भ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

National19 hours ago

काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत

National23 hours ago

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: CM भगवंत सिंह मान

National23 hours ago

मनीष सिसोदिया ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए युवाओं को सामाजिक और आर्थिक असमानता खत्म करने का दिया न्यौता

Punjab24 hours ago

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल