Connect with us

Punjab

गांव Kasel में लोगों ने AAP उम्मीदवार Harmeet Sandhu के पक्ष में लगाए नारे, मिला जबरदस्त समर्थन

Published

on

गांव वालों ने संधू को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजने का लिया प्रण

तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब माहौल गरमाने लगा है। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ता जा रहा है।

इसी सिलसिले में गांव कसेल में एक बड़ी चुनावी बैठक का आयोजन किया गया, जिसने आप पार्टी के अभियान को और मज़बूती दी। इस बैठक में गांव के प्रधान साहिब सिंह वाल्मीकि, तरसेम सिंह नाथ और कुलदीप सिंह का विशेष सहयोग रहा। गांव के सैकड़ों लोग, जिनमें माताएं, बहनें और नौजवान भाई शामिल थे, बड़ी संख्या में इस मौके पर पहुंचे।

बैठक में पार्टी नेताओं ने गांव वासियों के साथ खुलकर बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जाना और भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की हर मुश्किल को प्राथमिकता से हल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अब तक पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे कई क्षेत्रों में काम करके लोगों का विश्वास जीता है। आने वाले समय में भी पार्टी का लक्ष्य हर गांव तक विकास पहुँचाना है।

लोगों ने पार्टी नेताओं की बातों का समर्थन करते हुए “हां का नारा” लगाया और हरमीत सिंह संधू को भारी बहुमत से विधानसभा भेजने का प्रण लिया। गांव में गूंजे नारे —
“हरमीत संधू जिंदाबाद”, “AAP पार्टी जिंदाबाद”, “इंसाफ और विकास के लिए वोट दो आप को”

गांव कसेल के लोगों का कहना है कि वे ऐसे नेता को विधानसभा भेजना चाहते हैं जो सच में जनता के बीच रहता हो और उनकी बात सरकार तक पहुंचाए।

हरमीत सिंह संधू को मिल रहा यह बढ़ता समर्थन इस बात का संकेत है कि तरनतारन की जनता अब परिवर्तन और ईमानदार राजनीति की ओर बढ़ रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News15 minutes ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News19 minutes ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान

Breaking News23 minutes ago

भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा

Breaking News35 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू

Breaking News38 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल