Connect with us

Breaking News

LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम

Published

on

फगवाड़ा की Lovely Professional University यानी LPU से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर आ गया। हजारों की संख्या में छात्र कैंपस से बाहर निकल आए और यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हालात यहां तक बिगड़ गए कि कैंपस में तोड़फोड़ और आग लगाने की भी सूचना सामने आई।

दरअसल, एक छात्रा के साथ कथित यौन शोषण की खबर सोशल मीडिया और छात्र ग्रुप्स में तेजी से वायरल हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हो गए और मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात शुरू हुआ यह विरोध धीरे-धीरे बड़े हंगामे में बदल गया।

छात्रों की ओर से यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ की गई और एक हिस्से में आग लगाने की भी बात सामने आई है। इसके बाद छात्रों ने मुख्य गेट के बाहर चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना लगा दिया। सड़क पर धरना होने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ और लुधियाना-जालंधर हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

वहीं, पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छात्रा के साथ ऐसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि पूरा सच सामने आ सके।

दूसरी ओर, LPU प्रशासन की ओर से भी इस मामले पर बयान जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी ने छात्रा के साथ कथित घटना को लेकर फैल रही खबरों को बेबुनियाद बताया है। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन से बचें।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में कितनी सच्चाई है। इस बीच LPU के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement