Connect with us

Punjab

शिवसेना पंजाब नेता को मिली जान से मारने की धमकी , विदेशी नंबर से आई थी Call ।

Published

on

पंजाब के शिवसेना नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। शिवसेना नेता अमित अरोड़ा को विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मरने की धमकी दी है।

कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से किसी पंजाबी भाषा में बोलने वाले व्यक्ति ने अमित अरोड़ा को जान से मारने की धमकियां दी, इससे पहले उन्हें गालियां देकर गलत अभद्र भाषा का प्रयोग किया।अमित अरोड़ा ने सारी Call की रिकार्डिंग कर इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी है। फिल्हाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी विदेशी नंबर से Call किया गया था। इससे पहले भी अमित अरोड़ा को कई बार फोन पर धमकियां मिल चुकी है।

कट्टरपंथियों के खिलाफ बयान देकर अमित अरोड़ा पर पहले हमला हो चुका है। उनके पास एनआईए की सिफारिश पर सुरक्षा दी गई है। उन्हें कई बार पाकिस्तानी नंबर से भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं और कई बार अलग-अलग विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन Call आ चुके हैं। गुजरात पुलिस ने पीछे कुछ आतंकवादियों का भंडाफोड़ किया था तो उसमें भी खुलासा हुआ था कि अमित अरोड़ा उनके निशाने पर थे।

अब एक बार फिर अमित अरोड़ा को धमकियां मिली है। अमित अरोड़ा ने बताया कि ऐसी धमकियां उन्हें कई बार आ चुकी है। वह प्रशासन को इस बारे में इक्तला कर देते है।इसके अलावा अमित अरोड़ा का कहना है की वह कट्टरपंथियों के खिलाफ पहले भी बोलते थे और अब भी बोलते रहेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National3 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National3 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab4 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab4 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं