Connect with us

Punjab

Punjab: जालंधर में धमाकों के बाद हाई अलर्ट, डीसी ने लोगों से की बड़ी अपील।

Published

on

Punjab के जालंधर पश्चिम के बस्ती दानिशमंदा और बस्ती पीरदाद इलाके के पास स्थित नहला गांव में दो शक्तिशाली धमाकों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। धमाकों की तेज आवाजें सुनकर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इन विस्फोटों में से एक पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुआ। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने सुबह करीब 8 बजे लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है। उन्होंने लोगों को बताया कि जालंधर पूरी रात रेड अलर्ट पर था। जिले में कई ड्रोन और अन्य वस्तुएं देखी गईं, जिन्हें सेना ने निष्क्रिय कर दिया। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को जितना संभव हो सके अपने घरों के अंदर रहना चाहिए।

#image_title

प्रशासन ने जालंधर कैंट और आदमपुर के बाजार बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। लोगों से एक स्थान पर एकत्र न होने का आग्रह किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National10 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab11 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National11 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics13 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab15 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल