Connect with us

Breaking News

मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने मोदी की दिल्ली पुलिस की कड़ी निंदा की है। दिल्ली पुलिस गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में जूते पहनकर, बिना सिर पर कपड़ा लिए और लाठियां लेकर घुसी थी ताकि वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को गिरफ्तार किया जा सके। आप ने इस कार्रवाई को गुरु घर की पवित्रता का उल्लंघन और सिख धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया है। आप ने सवाल उठाया है कि क्या भाजपा गुरुद्वारा साहिब की पवित्रता का उल्लंघन करना चाहती है, जैसे 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के माध्यम से सिख समुदाय को पीड़ा दी गई थी। पार्टी ने एक सिख प्रदर्शनकारी को सड़कों पर घसीटे जाने और उसकी पैंट फाड़े जाने की निंदा भी की है। साथ ही, पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर मौन रहने पर चिंता जताई है और भाजपा पर सिख धार्मिक परंपराओं और गुरु घर की पवित्रता के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है।

पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “मोदी सरकार के तहत दिल्ली पुलिस की यह एक शर्मनाक कार्रवाई है। वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कर्मचारी गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में बिना सिर पर कपड़ा लिए और जूते पहनकर घुसे, जिससे इस पवित्र धार्मिक स्थल की पवित्रता का उल्लंघन हुआ।”

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “जिस तरह कांग्रेस ने 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के माध्यम से सिख समुदाय को कष्ट दिए थे, क्या अब भाजपा दिल्ली में गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब की पवित्रता का इसी तरह उल्लंघन करना चाहती है? हम उस राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो सिख समुदाय को ऐसी गहरी चोटें पहुंचाती है।”

आप पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा, “आज दिल्ली पुलिस दिल्ली के गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, लेकिन अब तक सभी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।”

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब की पवित्रता की अनदेखी करके भाजपा की दिल्ली पुलिस ने सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। गुरु घर में जूते पहनकर, बिना सिर पर कपड़ा लिए और लाठियां लेकर वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं को गिरफ्तार करना अत्यंत निंदनीय है। एक गुरुद्वारा सभी के लिए शरण का स्थान है, न कि पुलिस की मनमानी दिखाने की जगह है। भाजपा की इन कार्रवाइयों ने एक बार फिर सिख धार्मिक परंपराओं और गुरु घर की पवित्रता के प्रति इसकी उदासीनता को उजागर कर दिया है।”

आप के दिल्ली विधायक जरनैल सिंह ने कहा, “पुलिस ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर कार्रवाई क्यों की? आज गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में जो घटना हुई है, जिसमें पुलिस कर्मचारी कथित तौर पर जूते पहनकर, लाठियां लेकर घुसे और लोगों को पीटते हुए बाहर निकाला, यह बेहद गंभीर है। एक पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री साहिब में ऐसी कार्रवाई क्यों की गई? दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) को जवाब देना चाहिए।”

आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, “यह क्या है? श्री बंगला साहिब जी गुरुद्वारे के अंदर दिल्ली पुलिस?”

इस बीच, आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो साझा किया जिसमें कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को एक सिख प्रदर्शनकारी को सड़कों पर घसीटते हुए दिखाया गया है, जिसके दौरान उसकी पैंट उतर गई । इस घटना की निंदा करते हुए सौरभ भारद्वाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया और लिखा, “मुझे यह वीडियो किसी ने भेजा है। अगर यह सच है तो यह शर्मनाकी की सीमा है। दिल्ली पुलिस सिख प्रदर्शनकारियों को इस तरह कपड़े उतार नहीं सकती। इस से पहले भी जैसा की सामना आया है, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पैंट उतारने की कोशिश की थी। यह बेहद शर्मनाक है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News4 minutes ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News12 minutes ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News18 minutes ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News23 minutes ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप

Breaking News27 minutes ago

अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका