Connect with us

Punjab

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

Published

on

राज्य के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत की। इस तकनीक-आधारित अभियान के तहत शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक के सभी नगर निगम और नगर परिषद अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड में मौजूद रहेंगे।

विभाग के मुख्यालय में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का शुभारंभ करते हुए श्री बैंस ने वीडियो कॉल के माध्यम से फील्ड अधिकारियों के साथ अभियान के पहले दिन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस मोबाइल एप्लीकेशन, औचक निरीक्षण और सफाई संबंधी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्टों के माध्यम से सफल बनाया जाएगा।

श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को 10 किलोमीटर के जोनों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक निगरानी अधिकारी—एडीसी, एमसी कमिश्नर, संयुक्त कमिश्नर या ईओ—को सौंपी जाएगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड का दौरा करेंगे। स्थानीय निकाय मंत्री स्वयं भी पूरे पंजाब में औचक निरीक्षण करेंगे। निगरानी अधिकारी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और किसी भी कार्य को भगवानके भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह कोई एक बार का विशेष आयोजन नहीं है। यह गंदगी के खिलाफ रोज़ाना की लड़ाई है। आज सुबह 7 बजे से हर अधिकारी फील्ड में होगा। कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों के पास कार्यशील कैमरे और इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन होना अनिवार्य है।”

श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे। किसी भी अधिकारी को मुख्यमंत्री या मेरी ओर से किसी भी समय फोन किया जा सकता है। आज मैं मुख्यालय में हूं, लेकिन कल मैं मोहाली, अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का या जैतो में हो सकता हूं।”

स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि एआई आधारित एप इस अभियान की रियल-टाइम प्रगति पर नजर रखेगा। अधिकारी वीडियो कॉल पर उपलब्ध रहेंगे और बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्यक्ष और दस्तावेजी परिणाम हासिल करना है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से लेकर एमसी कमिश्नरों तक, सभी लोग सड़कों और गलियों में मौजूद रहेंगे ताकि आम जनता इस अभियान का प्रभाव जमीनी स्तर पर देख सके। यदि इसके बावजूद परिणाम दिखाई नहीं देते, तो लोग सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफाई अभियान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाया जा रहा है, ताकि पंजाब का प्रत्येक शहर और कस्बा साफ-सुथरा और स्वच्छ दिखाई दे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 minutes ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab19 minutes ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab50 minutes ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab2 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

National2 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की