Connect with us

Punjab

पंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारी

Published

on

पंजाब में 26 मई को होने जा रहे नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित की है।

पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू रहेगा। इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित पंजाब सरकार के कार्यालयों और संस्थानों में भी यह छुट्टी प्रभावी होगी।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर देने के लिए लिया गया है। यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत घोषित किया गया है।

इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने वोट का अवश्य इस्तेमाल करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News6 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News7 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News9 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News9 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ