Connect with us

Punjab

मान सरकार का सख्त संदेश: गैंगस्टरवाद को कुचला जाएगा, Punjab में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

Published

on

आम आदमी पार्टी (‘आप’) ने पंजाब में गैंगस्टरवाद, ड्रग नेटवर्क और हर तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ मान सरकार के अटल रुख (स्टैंड) की पुष्टि की है। मीडिया को संबोधित करते हुए, ‘आप’ विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज (जलालाबाद) और रणवीर सिंह भुल्लर (फिरोजपुर) ने आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की हाल ही में हुई हत्या में शामिल मुख्य शूटर का एनकाउंटर करने के लिए पंजाब पुलिस की प्रशंसा की।

विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि पिछली सरकारों से विरासत में मिली गैंगस्टर संस्कृति को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से खत्म किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को फिरोजपुर में नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और आज पंजाब पुलिस ने मुख्य शूटर बादल को पुलिस कार्रवाई के दौरान निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कंबोज ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबियों पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह नशों, कानून व्यवस्था या गैंगस्टरवाद से संबंधित हो। संदेश स्पष्ट है: जो लोग पंजाब में रहना चाहते हैं, उन्हें कानून का पालन करना होगा। जो भी राज्य की शांति के लिए खतरा होगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

विधायक रणवीर सिंह भुल्लर ने कहा कि यह मुठभेड़ इस बात का सबूत है कि मान सरकार आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शती है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अथक मेहनत की और पूरी दृढ़ता से न्याय सुनिश्चित किया।

भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान के स्पष्ट निर्देशों के तहत, पंजाब में किसी भी गैर-कानूनी तत्व को बचकर निकलने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों को या तो आत्मसमर्पण कर देना चाहिए या राज्य छोड़ देना चाहिए। पंजाब अपराध-मुक्त और हर समुदाय, हर व्यापारी और हर नागरिक के लिए सुरक्षित बन जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 weeks ago

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

Haryana3 weeks ago

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

Chandigarh4 weeks ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Blog4 weeks ago

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी

Punjab4 weeks ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की