Connect with us

Breaking News

गलत बिजली बिल वालों को बड़ी राहत! PSPCL ने कनेक्शन काटने पर लगाई रोक

Published

on

बिजली के गलत या ज्यादा बिलों से परेशान पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। PSPCL ने ऐसे बकाया बिलों के आधार पर बिजली कनेक्शन काटने पर फिलहाल रोक लगा दी है। यानी जिन उपभोक्ताओं को गलत या ज्यादा राशि वाले बिल मिले हैं, उनके खिलाफ सिर्फ इन बिलों के आधार पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दरअसल, PSPCL की ओर से जारी आदेशों में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गलत या ज्यादा बिजली बिलों के कारण डिफॉल्टर दिख रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन न काटे जाएं। यह फैसला उस समय लिया गया है, जब बिलिंग सिस्टम में बदलाव और मीटर रीडरों की हड़ताल के कारण कई उपभोक्ताओं को औसत या अनुमान के आधार पर बिल जारी किए गए थे।

इन हालातों के कारण कुछ उपभोक्ताओं के बिल उनकी वास्तविक खपत से ज्यादा बन गए और यह राशि सिस्टम में बकाया के तौर पर दिखाई देने लगी। इसके बाद कुछ मामलों में बिल न भरने के कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई का खतरा पैदा हो गया था। अब PSPCL ने ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को राहत दी है।

PSPCL के आदेशों के मुताबिक, जब तक नया SBS बिलिंग सिस्टम पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता और गलत या ज्यादा बिलों को ठीक नहीं किया जाता, तब तक सिर्फ इन बकाया बिलों के आधार पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी। फील्ड ऑफिसों को भी इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

इस फैसले से उन उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिलेगी, जिनके बिल बिलिंग सिस्टम या अनुमानित रीडिंग के कारण गलत बने हैं। हालांकि, अगर किसी उपभोक्ता को अपने बिल में गलती नजर आ रही है, तो उसे PSPCL के संबंधित कार्यालय से संपर्क करके बिल की जांच और सुधार करवाना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National12 minutes ago

SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा

Punjab18 minutes ago

मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर

Punjab24 minutes ago

अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू

Punjab20 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab21 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद