Connect with us

Punjab

Ludhiana West By-Election: CM Bhagwant Mann और Manish Sisodia ने की Sanjeev Arora को जिताने की Appeal, बोले – “ईमानदारी और विकास का साथ दें”

Published

on

लुधियाना वेस्ट में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लुधियाना वेस्ट में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं, बल्कि भविष्य के कैबिनेट मंत्री को चुनने का मौका है।

“15 मिनट का वोट, 5 साल का बदलाव” संजीव अरोड़ा

सभा को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि वो लुधियाना के लिए पहले भी सांसद के रूप में काम कर चुके हैं और अब विधायक बनकर और भी बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कहा,
आपका वोट सिर्फ आपके लिए नहीं, आपके बच्चों और लुधियाना वेस्ट के भविष्य के लिए है। मतदान में केवल 15 से 20 मिनट लगेंगे, लेकिन इसका असर सालों तक रहेगा।”

मनीष सिसोदिया ने बताया क्यों जरूरी हैं अरोड़ा?

मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे नेता हैं जो सिर्फ भाषण नहीं, काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अरोड़ा ने एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चे के लिए ₹12 करोड़ इकट्ठे करके life-saving injection मंगवाया, जो उनकी इंसानियत और जज़्बे को दिखाता है।
ऐसे नेता की ज़रूरत है जो जनता के दर्द को समझे और उसे दूर करने की कोशिश करे। अरोड़ा सिर्फ उम्मीदवार नहीं, वह मंत्री बनकर लुधियाना वेस्ट की आवाज बनेंगे,” सिसोदिया ने कहा।

भगवंत मान ने कहा – “झाड़ू का बटन दबाएं, बेईमानी को साफ करें”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संजीव अरोड़ा की तारीफ करते हुए उन्हें दयालु और मेहनती नेता बताया। उन्होंने कहा कि जब अरोड़ा विधायक बनेंगे और मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, तब उनके पास लुधियाना वेस्ट के लिए और भी resources और power होगी।
झाड़ू का बटन दबाकर ईमानदारी और तरक्की को वोट दें,” मान ने अपील की।

मान ने विपक्ष पर साधा निशाना

भगवंत मान ने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं में अहंकार है और उन्होंने जनता की परेशानियों को कभी गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आशु जैसे नेताओं के गलत रवैये की भी याद दिलाई और कहा कि ऐसे नेताओं को वोट देना जनता के लिए नुकसानदायक होगा।

तीन साल में किए बड़े बदलाव” – CM मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में सिर्फ वादे नहीं, काम किए हैं।

  • सरकारी नौकरियों की बहाली
  • पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
  • मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों का कायाकल्प
  • सड़कों और अस्पतालों की मरम्मत

मान ने कहा कि पार्टी का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।

घर-घर जाकर बताएं सरकार का काम: मान

मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर गली, हर मोहल्ले में जाकर सरकार की उपलब्धियों को प्यार और सम्मान के साथ लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अगर जनता का भरोसा और साथ मिला, तो लुधियाना वेस्ट को विकास का मॉडल बना देंगे।

19 जून को लुधियाना वेस्ट की जनता एक बड़ा फैसला करने जा रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता को चुनने का है जो अगले कैबिनेट मंत्री बनकर इलाके की तरक्की में भागीदार बनेगा। अब देखना है कि जनता विकास और ईमानदारी के इस संदेश को कितना अपनाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab22 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab23 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab23 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab23 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश