Connect with us

Punjab

Kangana Ranaut की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? आज बठिंडा कोर्ट में होना ही होगा पेश, ‘दादी’ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी!

Published

on

बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। यह मामला किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। पिछली सुनवाई 15 दिसंबर 2025 को हुई थी।

जब कंगना रनौत लोकसभा सत्र चलने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो पाई थीं। उनके वकील ने हाजिरी से छूट मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने आज 5 जनवरी 2026 की तारीख तय की थी।

किसान आंदोलन के समय का है मामला

यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें कहा गया था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं।

इस मामले को खत्म करने के लिए कंगना रनौत ने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News13 minutes ago

अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू

Breaking News20 minutes ago

CM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागत

Breaking News36 minutes ago

हरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्म

Breaking News1 day ago

CM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

Breaking News1 day ago

CM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्र