Connect with us

Punjab

Jalandhar में पुलिस और बदमाशों के बीच Firing, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Published

on

Gangster

Jalandhar में जाली करंसी छापने और हत्या की कोशिश में वांछित आरोपी को पकड़ने गई थाना 7 की पुलिस पर उक्त बदमाश ने गोली चला दी। आनन फानन में एस.एच.ओ. परमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए आरोपी युवराज ठाकुर को को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से देसी कट्टा भी बरामद किया है जो वह यू.पी. से खरीद कर लाया था।

दरअसल 11 मई को प्रेमा ग्रुप ने पुरानी रंजिश के चलते गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला पर 60 से ज्यादा साथियों समेत हमला करके ईंटें और बोतलें बरसाई थी। उन्होंने साहिल अटवाल उर्फ काली के घर में घुस कर तोड़फोड़ भी की गई थी जिसके कारण काली ने युवराज ठाकुर से संपर्क करके उसी देर रात पौने 2 बजे प्रेमा के घर आर्या नगर गढ़ा में जाकर उसी तरह ईंटें और बोतलें बरसाई थी जबकि युवराज ठाकुर ने फायरिंग भी की थी। गोली लगने से अजय नाम का युवक घायल हो गया था। देर रात से ही पुलिस काली ग्रुप की तलाश में जुट गई थी। अगले दिन पुलिस को मिले इनपुट के बाद परशुराम नगर में रेड करके पुलिस ने युवराज ठाकुर के किराए के घर में से काली समेत उसके 8 साथी गिरफ्तार कर लिए थे जबकि ठाकुर खुद पहले से ही फरार हो चुका था।

पुलिस की रेड दौरान ठाकुर के कमरे से जाली नोट छापने वाला समान बरामद हुआ। कमरे से एक तरफा छपे हुए नोट भी मिले थे। तभी से युवराज ठाकुर पुलिस की लिस्ट में वांटेड था। मंगलवार को थाना 7 के प्रभारी परमिंदर सिंह को सूचना मिली कि उक्त आरोपी अर्बन एस्टेट गंदे नाले के नजदीक है। ऐसे में एस.एच.ओ. ने अपनी टीम के साथ वहां रेड की तो आरोपी युवराज ठाकुर ने पुलिस पर गोली चला दी। आरोपी को पकड़ने और सेल्फ डिफैंस के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में चली गोली दौरान एक गोली युवराज की टांग में लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी को देर रात सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले को लेकर फिलहाल एस.एच.ओ. से लेकर ए.डी.सी.पी. रैंक के अधिकारी ने किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की। हालांकि बुधवार को पुलिस अधिकारी प्रैस कांफ्रेंस करके इस मामले का खुलासा कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News6 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News8 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News8 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान