Connect with us

Punjab

पंजाब के इन जिलों में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली! लगेगा लंबा Power cut

Published

on

पंजाब में आज विभिन्न इलाकों में लंबा पावर कट लगेगा। बिजली विभाग द्वारा जरूरी मुरम्मत कार्य के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके लिए शहरों में पहले से ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है। कई क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली कट लग जाएगा और शाम तक सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 7-7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। आइए जानें प्रमुख इलाकों का विवरण—

टांडा उड़मुर/बुल्लोवाल:
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के सब-डिवीजन बुल्लोवाल के अंतर्गत आने वाले 66 केवी सब-स्टेशन से जुड़े कई गांवों की बिजली सप्लाई 19 मार्च को बंद रहेगी। एसडीओ इंजीनियर सतपाल सिंह के अनुसार ट्रांसफार्मर टी-वन की मरम्मत के कारण ए.पी. फीडर पंडोरी, धारीवाल और गीगनोवाल प्रभावित रहेंगे। इस दौरान दोसड़का, गीगनोवाल, जरबदीवाल, ताजोवाल, डोगर मुंडियां, पंडोरी खजूर, खडियाला सैनियां, बुरे जट्टां, पंडोरी बाबा दास, लुड्डा, भागोवाल, बुल्लोवाल, डालमबाल, आलावाल, बाकर्पुर, फतेहपुर, लिदड़ा धारीवाल, मिर्जापुर, हुसैनपुर, कोटला नौध सिंह, ढड्डे फतेह, भकला और पंडोरी मायिल आदि गांवों में कृषि मोटरों की बिजली सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

नूरपुरबेदी:
एसडीओ दफ्तर सिंहपुर के अनुसार 11 केवी झांगड़ियां फीडर के अंतर्गत झांगड़ियां, करूरा और साखपुर गांवों में 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। काम के अनुसार समय कम या ज्यादा भी हो सकता है, इसलिए उपभोक्ता पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

कोटकपूरा:
सिटी सब-डिवीजन पीएसपीसीएल के अनुसार 11 केवी फैक्ट्री रोड फीडर-1 की सप्लाई 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे फैक्ट्री रोड, मुक्तसर रोड, हरी नौ रोड, बाहमन वाला रोड, मोहल्ला निर्माण पुरा, चोपड़ा बाग, गोबिंदपुरी और साहिबजादा फतेह सिंह नगर प्रभावित होंगे।

कोट फतूही:
66 केवी सब-स्टेशन भाम से जुड़े 11 केवी सरहाला कलां यूपीएस फीडर की मरम्मत के चलते 19 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई गांवों की बिजली प्रभावित रहेगी। इनमें रसूलपुर, सरहाला कलां, सरहाला खुर्द, मुग्गोपट्टी, माहलां बल्टोहियां, गूंदियां, लक्ष्मीहा, अलावलपुर, भाणा, माहिलपुर के गांव—कुक्कड़ां, गोपालियां, जांगणीवाल बड़ा-छोटा, अटवालां, बागां और मख्खनगढ़ शामिल हैं।

जैतो:
220 केवी सब-स्टेशन बाजाखाना में ग्रिड मेंटेनेंस के कारण 19 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इससे 66 केवी सब-स्टेशन जैतो और चैना से जुड़े गांव—चंदभान, गुमटी खुर्द, कोटकपूरा रोड, मुक्तसर रोड, जैतो शहर, बठिंडा रोड, बाजाखाना रोड, कोठे संपरून सिंह, चैना, रामेआणा, भगतूआणा, करीरवाली, बिशनंदी, थरकंडी आदि प्रभावित होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 minutes ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab21 minutes ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab53 minutes ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab2 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

National2 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की