Connect with us

Punjab

पंजाब पुलिस ने Border पार नशा तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 2 गुर्गें हथियारों सहित गिरफ्तार

Published

on

Drug Peddlers

पंजाब पुलिस ने Border पार तस्करी मॉड्यूल के 2 गुर्गों को मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 30 बोर की 2 पिस्तौलें व 10 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान चौहान निवासी गांव कोट इसे खां जिला मोगा और रोहित सिंह निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान) के तौर पर हुई है।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पहले भी पंजाब और राजस्थान में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज हैं। राजस्थान के केस के संबंध में वे दोनों एन.सी.बी. को वांछित हैं। ए.आई.जी. अश्विनी कपूर ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति सरहद पार तस्करी के एक उच्च संगठित मॉड्यूल के मुख्य मैंबर हैं, जिनके पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के साथ सीधे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि यह मॉड्यूल भारत-पाकिस्तान सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रियता से शामिल थे। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा, जो कि पेशे से एक मॉडल और गायक है, ने हवाला द्वारा फंड ट्रांसफर करने में अहम भूमिका निभाई। दूसरा आरोपी रोहित सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा  द्वारा राजस्थान और पंजाब सरहद के नजदीक लोकेशन को-ऑर्डीनेट की जानकारी पाकिस्तानी तस्करों को उपलब्ध कराता था और इस तरह ड्रोन के द्वारा हैरोइन की खेप बरामद करने की सुविधा देता था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की