Connect with us

Punjab

आप विधायक Gurpreet Gogi की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, जांच जारी

Published

on

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के विधायक Gurpreet Gogi की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती अटकलों के मुताबिक, यह माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। हालांकि, अब तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विधायक की मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता—यह आत्महत्या थी, हादसा, या किसी और ने गोली चलाई—इसकी जांच जारी है।

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने आम आदमी पार्टी के विधायक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मृत अवस्था में डीएमसी अस्पताल लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेजा गया है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले विधायक ने रोज की तरह रात का खाना खाया था। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डिप्टी कमिश्नर जीतिंदर जोरवाल अस्पताल में मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के जरिए मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा।

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने परिवार के हवाले से कहा कि संभवतः यह हादसा था, जिसमें विधायक ने गलती से खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

लुधियाना आप के जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने भी विधायक Gurpreet Gogi की मौत की पुष्टि की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर चहल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

National3 hours ago

किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh Mann

National3 hours ago

Punjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत

National4 hours ago

Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई

National4 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके