Connect with us

Punjab

आप विधायक Gurpreet Gogi की गोली लगने से मौत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक

Published

on

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के विधायक Gurpreet Gogi की कल रात गोली लगने से मौत हो गई। इस दुखद घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवार को इस संकट से उबरने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “हमें लुधियाना पश्चिम से हमारी पार्टी के सम्मानित विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन की दुखद खबर मिली। यह सुनकर बेहद दुख हुआ। गोगी एक बेहद अच्छे इंसान थे। इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने का साहस प्रदान करें।”

घटना के बारे में जानकारी
Gupreet Gogi की मौत कल रात करीब 12 बजे हुई। डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने पुष्टि की कि विधायक को मृत हालत में डीएमसी अस्पताल लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारण का पता लगाया जा सके।

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले विधायक ने रोज की तरह रात का खाना खाया था। शुरुआती जांच में परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने संभवतः गलती से खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगी थी। डीसीपी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया
पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डिप्टी कमिश्नर जीतिंदर जोरवाल डीएमसीएच अस्पताल में मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या किसी दुर्घटना का नतीजा।

विधायक के परिवार का हाल
Gupreet Gogi के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार और समर्थकों में गहरा शोक है।

पार्टी और प्रशासन की शोक संवेदनाएं
लुधियाना आप के जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने भी गोगी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

National3 hours ago

किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh Mann

National3 hours ago

Punjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत

National4 hours ago

Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई

National4 hours ago

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके