पंजाब भाजपा में नई नियुक्तियां, 6 नेताओं को मिली ये अहम जिम्मेदारियां

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद पंजाब भाजपा में नई नियुक्तियां कर 6 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें 3 वाइस प्रैजीडैंट व 3 को भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वाइस प्रैजीडैंट में इंद्रइकबाल सिंह अटवाल, जतिंद्र मित्तल व मोहिंद्र कौर जोश के नाम शामिल है, जबकि तीन अन्य नेताओं राजिंद्र भंडारी, अरविंद खन्ना व सुंदर शाम अरोड़ा को भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। दरअसल पिछले दिनों कुछ भाजपा नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद से ये पद खाली चल रहे थे। इसी के चलते इन पदों पर उक्त नेताओं की नियुक्तियां की गई हैं। जिन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy our content? Keep in touch for more