Connect with us

Punjab

आवारा पशु बना काल, दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की गई जान

Published

on

नडालाः जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल पर काम के लिए जा रहे एक व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अचानक सड़क पर आ रहे पशु से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सुभानपुर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी भोले की पत्ती बाबा बकाला अमृतसर के रूप में हुई है।

इस मामले की जांच कर रहे थाना सुभानपुर के जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार रात सूचना मिली थी कि सड़क पर किसी जानवर से बाइक टकराने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत इलाज के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक दो बेटों का पिता था और उसके दोनों बेटे दुबई में रहते हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab6 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab9 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab10 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab11 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab11 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान