Connect with us

National

UP: मुस्लिम परिवार ने पूजा कर अपनाया हिंदू धर्म, बोले- जल्द करेंगे राम मंदिर के दर्शन, इलाके में चर्चा

Published

on

नेशनल डेस्कः एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में महर्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के भदोही से खबर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया है। जानकारी के मुताबिक, भदोही में एक मुस्लिम परिवार ने विंध्याचल में पूजा कर हिंदू धर्म अपना लिया। मुस्लिम से हिंदू बनने वाले परिवार के मुखिया ने कहा कि वो अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करेंगे। भाजपा नेताओं ने हिंदू धर्म अपनाने वाले परिवार को माल्यार्पण और भगवा अंगवस्त्र पहनाते हुए सम्मानित किया है।

दरअसल, पूरा मामला चौरी थाना क्षेत्र के दानू पट्टी का है। यहां मुस्लिम धर्म के हेला समाज से आने वाले छेदी और उनका परिवार बैंड-बाजा बजाने के साथ अन्य छोटे- मोटे काम करता है। इसी बीच छेदी शुक्रवार को अपने परिवार के सभी नौ लोगों को लेकर मिर्जापुर के विंध्याचल धाम गए। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की और हिंदू धर्म अपना लिया।

छेदी ने बताया कि वो पहले मुस्लिम थे और कभी-कभी नमाज भी पढ़ते थे, लेकिन अब हिंदू धर्म अपना लिए हैं। इसके लिए उन्होंने विंध्याचल धाम के दर्शन और पूजन किया है। उन्होंने कहा की स्वतंत्र भारत में उन्हें अधिकार है कि वह जहां चाहे जा सकते हैं। अयोध्या जाने को लेकर कहा कि हां जाएंगे, अगर दर्शन करने को मिलेगा, तो रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

भगवा अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित
छेदी के बेटो ने बताया कि जहां उनके पिता हैं, वही वो भी रहेंगे। छेदी के हिंदू धर्म में जाने से इलाके में इसकी जोर शोर से चर्चा है। जैसे ही यह जानकारी नेताओं को मिली, वो छेदी के घर पहुंच कर उनके पूरे परिवार का माल्यार्पण किया और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

जल्द ही नाम में भी करेंगे बदलाव
उधर, विंध्याचल में पूजा पाठ का एक फोटो सामने आया है, जिसमे मिर्जापुर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा इस परिवार को पूजा कराते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि छेदी के पांच बेटे हैं, जिनका नाम अनवर, सनवर, गुड्डू, बबलू और गब्बर है। वहीं उनके पांच पोते भी हैं, जिनका नाम शमशाद, अंसार, कैश, आरिफ और सलीम है। छेदी ने बताया है की वो नाम में भी बदलाव करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab2 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab3 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की