Connect with us

National

गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, Punjab -जम्मू सहित कई राज्यों में सप्लाई रुकी।

Published

on

भारत-पाक तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। Punjab , जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात जैसे सीमावर्ती राज्यों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गैस एजेंसियों ने डीलरों को सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है, जिससे स्थानीय स्तर पर सिलेंडरों की किल्लत देखी जा रही है।

इस आपूर्ति संकट का असर अब आम लोगों पर भी पड़ने लगा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस मिलना मुश्किल हो रहा है, वहीं गैस एजेंसियों का संचालन भी पूरी तरह से ठप पड़ गया है। हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच इस तरह की आपूर्ति बाधा लोगों की दिक्कतें और बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे, तो सिलेंडर संकट गहराने की आशंका है।

गैस एजेंसी डीलरों ने दावा किया है कि सामान की भारी कमी के कारण उनकी गैस एजेंसियों को 5 से 7 दिनों के बैकलॉग का सामना करना पड़ रहा है। ब्लैकआउट के कारण गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है और एजेंसियों पर गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद आपूर्ति प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ