Connect with us

National

9 महीने बाद धरती पर वापस लौटे Sunita Williams और बुच विल्मोर,फ्लोरिडा में सुरक्षित उतरा अंतरिक्ष यान।

Published

on

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और बुच विल्मोर 9 महीने और 14 दिन के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो अन्य सदस्य, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी शामिल हैं। उनका अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार 19 मार्च को प्रातः 3.27 बजे फ्लोरिडा में सुरक्षित रूप से उतरा।

सभी चार अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई.एस.एस.) से रवाना हो गए थे। जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो उसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। इस दौरान लगभग 7 मिनट तक संचार व्यवस्था में विघ्न आया, जिसके कारण अंतरिक्ष यान से संपर्क नहीं हो सका।

ड्रैगन कैप्सूल के पृथ्वी से अलग होने से लेकर समुद्र में उतरने तक लगभग 17 घंटे का समय लगा। 18 मार्च को सुबह 8.35 बजे अंतरिक्ष यान का हैच यानी दरवाजा बंद किया गया। अंतरिक्ष यान 10.35 बजे आई.एस.एस. से अलग हो गया और 19 मार्च को प्रातः 2.41 बजे डीऑर्बिट बर्निंग शुरू हुई, यानी अंतरिक्ष यान के इंजन को विपरीत दिशा में चलाया गया। इसके परिणामस्वरूप यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और 3.27 बजे फ्लोरिडा के ऊपर समुद्र में सुरक्षित उतरा। सुनीता और बुच को पृथ्वी पर अपने पैरों पर चलने में लगभग 45 दिन लग सकते हैं।

आपको बता दें कि Sunita Williams और बुच विल्मोर बोइंग और नासा के 8 दिवसीय संयुक्त चालक दल उड़ान परीक्षण मिशन पर गए थे। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन तक लाने और ले जाने की क्षमता का परीक्षण करना था। लेकिन थ्रस्टर में समस्या आने के बाद उनका 8 दिन का मिशन 9 महीने से अधिक का हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National10 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab11 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National11 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics13 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab15 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल