Connect with us

National

Salman Khan का ईद पर धमाल: फिल्म ‘सिकंदर’ और जान से मारने की धमकियों पर खुलकर की बातचीत।

Published

on

Salman Khan जब भी ईद के मौके पर अपनी फिल्म लेकर आते हैं, उनके फैंस खुशी से झूम उठते हैं। इस बार ईद पर सलमान अपनी फिल्म सिकंदर लेकर आ रहे हैं, जो 30 मार्च, रविवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई होगी और बड़े-बड़े फिल्मों को टक्कर मिलेगी।

हाल ही में, सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान ने जान से मारने की धमकियों पर भी खुलकर बात की। 26 मार्च को हुए एक इवेंट के दौरान सलमान ने सिकंदर को लेकर अपनी बात रखी और सभी सवालों के जवाब दिए। सभी जानते हैं कि Salman Khan को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी संदर्भ में जब सलमान से पूछा गया कि क्या ये धमकियां उन्हें परेशान करती हैं, तो Salman Khan का जवाब सभी का दिल जीतने वाला था। उन्होंने जवाब देने से पहले ऊपर की ओर उंगली दिखाई।

भगवान-अल्लाह सब ऊपर : Salman Khan।

Salman Khan ने कहा, “भगवान, अल्लाह सबसे ऊपर हैं. जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है. बस यही है. कई बार इतने सारे लोगों को साथ में लेकर चलना पड़ता है, बस यही समस्या हो जाती है.” सलमान न केवल एक बड़े सुपरस्टार हैं, बल्कि वो हमेशा अपनी फैमली को साथ लेकर चलते हैं. सलमान अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाई सवार लोगों ने हमला किया था.

Salman Khan के घर पर चली थीं गोलियां।

Salman Khan के घर की बालकनी में गोलियां चलाई गई थीं. मामला यही नहीं थमा था सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सुपरस्टार के पिता सलीम खान को भी धमकी दी गई थी. ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पिछले साल से सलमान जहां भी जाते हैं सुरक्षा के घेरे में ही जाते हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab12 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National12 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics14 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab16 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल