Connect with us

National

पीएम नरेंद्र मोदी मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे

Published

on

अयोध्या में लगभग तैयार हो चुके भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी मंदिर में पवित्र समारोह के गवाह बनेंगे। अयोध्या के अलावा पीएम मोदी साल 2024 में एक और हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे और यह मंदिर भारत में नहीं बल्कि एक मुस्लिम देश में बना है। पीएम मोदी फरवरी में अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी में लगभग तैयार हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। स्वामीनारायण संस्था की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वामी ईश्वर चरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास के नेतृत्व में बीएपीएस संस्था के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में प्रधान मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें 14 फरवरी को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अरब देश में मंदिर का उद्घाटन करने का निमंत्रण “विनम्रतापूर्वक स्वीकार” कर लिया है। आपको बता दें कि बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी के ठीक बाहर एक विशाल हिंदू मंदिर है, जो लगभग 108 फीट ऊंचा है और संयुक्त अरब अमीरात में पहला पत्थर वाला हिंदू मंदिर है। यह पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा, जिसकी लागत 700 करोड़ रुपये होगी।
मंदिर के लिए 40,000 क्यूबिक मीटर संगमरमर, 1,80,000 क्यूबिक मीटर स्टैंडस्टोन और 1.8 मिलियन से अधिक ईंटों की आवश्यकता होगी। अब तक 4 लाख घंटे का श्रम हो चुका है और मंदिर परिसर का निर्माण पूरा होने तक कई घंटे का श्रम बाकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की