Connect with us

National

CM Bhagwant Mann की पत्नी Dr. Gurpreet Kaur Mann ने Tarn Taran में महिलाओं से की खास appeal

Published

on

तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी प्रचार में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने आज तरनतारन के कई गांवों का दौरा किया, महिलाओं से मुलाकात की और जनसभाओं को संबोधित किया।

डॉ. गुरप्रीत ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं ही देश और समाज की दिशा तय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि AAP सरकार ने बीते चार सालों में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि तरनतारन में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, मोहल्ला क्लिनिकों के जरिए महिलाओं को मुफ्त इलाज मिल रहा है और सरकारी स्कूलों में बेटियां बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इसके अलावा, पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को हुआ है, जो अब अपनी बचत परिवार के बेहतर भविष्य में लगा रही हैं।

सीएम भगवंत मान का ज़िक्र करते हुए डॉ. गुरप्रीत ने कहा कि मान साहब का दिल हमेशा जनता के बीच धड़कता है और उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है और आने वाला साल पंजाब की महिलाओं के लिए और भी खास होने वाला है। अगले बजट में हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना है, जिससे उनकी ज़िंदगी और आत्मनिर्भरता दोनों में सुधार होगा।

डॉ. गुरप्रीत ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा, “जैसे आप घर के कामों में अपना योगदान देती हैं, वैसे ही लोकतंत्र के इस त्योहार में भी अपना योगदान दीजिए। इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू को भारी अंतर से जीत दिलाकर तरनतारन के विकास को और गति दीजिए।”

AAP का यह प्रयास स्पष्ट रूप से यह दिखाता है कि पार्टी महिलाओं को मजबूत बनाने और उन्हें निर्णय लेने में भागीदार बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National7 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab11 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab11 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की