Connect with us

National

15 जनवरी को पेश होने से पहले CM मान ने की अकाल तख्त के जत्थेदार से अपील

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से खास अपील की है। सीएम मान ने कहा कि, 15 जनवरी को जब वे अपना पक्ष और पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करें, उस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे निर्धारित तिथि को सभी जरूरी दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ अपना स्पष्टीकरण देंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं, जिनमें संगत की यह मांग सामने आ रही है कि 15 जनवरी को होने वाली पूरी कार्रवाई को सभी समाचार चैनलों पर लाइव दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए वे जत्थेदार साहिब से निवेदन करते हैं कि उनके बयान और स्पष्टीकरण का सीधा प्रसारण किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

सीएम मान ने आगे कहा कि इससे संगत हर पल की जानकारी रख सकेगी और धन से जुड़े हर विवरण को स्वयं देख और समझ सकेगी। उन्होंने दोहराया कि वे 15 जनवरी को सभी तथ्यों और साक्ष्यों के साथ उपस्थित होंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे स्वयं चाहते हैं कि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में बुलाया जाए ताकि वे “सभी कच्चे चिट्ठे” खोल सकें और हर बात खुलकर रख सकें। उनके इस बयान के बाद सिख धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी, जिसके बाद अब औपचारिक रूप से उन्हें तलब किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये

Punjab1 hour ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

National2 hours ago

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़

Punjab18 hours ago

देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू

Punjab19 hours ago

पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर