Connect with us

National

Rajasthan : एक ही परिवार के 7 लोगो जले ज़िंदा, जीण माता के दर्शन करके लौट रहे थे

Published

on

Rajasthan के चूरू में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई | दरअसल जीण माता के दर्शन करके लौट रहे परिवार की तेज़ रफ्तार कार ट्रक में घुस गयी थी, इतना ही नहीं टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई | ये हादसा Rajasthan के चूरू सालासर स्टेट हाईवे पर हुआ था |

जानकारी के मुताबिक ये सभी Rajasthan के चुरू जिले के सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे| रविवार दोपहर 2 : 30 बजे आशीर्वाद पुलिया पर चढ़ते ही 200 मीटर दूरी पर ये हादसा हुआ था।

मरने वालों में नीलम गोयल (55) पत्नी मुकेश गोयल,आशुतोष गोयल (35) पुत्र मुकेश गोयल निवासी शारदा रोड मेरठ, मंजू बिंदल (58) पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल (37) पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल (32) पत्नी हार्दिक, दीक्षा (7) पुत्री हार्दिक और दीक्षा की 4 साल की बहन शामिल है। कार में गैस किट लगा हुआ था और ट्रक में मेडिकल कॉटन (रूई) भरी हुई थी। इस हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।

फतेहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक और कार में लगी आग पर काबू पाया जा सका | सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार में जले हुए शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है|

वहां मौजूद लोगो के मुताबिक, हाईवे पर ओवरटेक करने की कोशिश में एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल के पास मिले एक मोबाइल फोन की घंटी बजी तो मौके पर मौजूद लोगों ने फोन उठाया और बात की। एक महिला ने फोन किया जिसने खुद को मेरठ का निवासी बताया। उन्होंने बताया कि यह फोन उनकी मां का है, जिसके बाद मृतक की पहचान हो सकी. ये सभी मेरठ के शारदा रोड के रहने वाले थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National2 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab5 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab5 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab5 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की