Connect with us

Himachal Pradesh

हैरोइन की खेप फैंककर तस्कर हुए फरार, ANTF व पुलिस तलाश में जुटीं

Published

on

कुल्लू : एएनटीएफ की टीम ने 2 हैरोइन तस्करों को पकड़ने के लिए रेड की। इस दौरान दोनों आरोपी 61.72 ग्राम हैरोइन की खेप मौहल नेचर पार्क के पास फैंककर फरार हो गए। इन दोनों की तलाश एएनटीएफ की टीम ने शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जिस जिप्सी में बैठकर ये दोनों फरार हुए उसका नंबर भी ट्रेस कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों से मौहल नेचर पार्क के पास हैरोइन की यह खेप बरामद की गई। जब इन्हें पकड़े जाने का भय हुआ तो दोनों हैरोइन का पैकेट मौके पर फैंककर वहां से कुल्लू की तरफ भाग गए। एएनटीएफ की टीम ने इनका पीछा किया लेकिन इनका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। दोनों भूमिगत हो गए हैं। इनकी तलाश में जुटी टीम इन्हें जगह-जगह ढूंढ रही है और संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र टेक चंद निवासी शाढ़ाबाई और अमन निवासी तेगूबेहड़ जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि एएनटीएफ की टीम और सदर थाना पुलिस इन्हें ढूंढ रही है। जल्द इन दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News7 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News7 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News7 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News7 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News7 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप