Connect with us

Himachal Pradesh

सरकार व विभाग ने दिया अंतिम मौका, राशन डिपुओं में अब 29 फरवरी तक E-KYC करवा सकेंगे उपभोक्ता

Published

on

डिपुओं में राशन लेने वाले उन उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है जिन्होंने अभी तक डिपुओं में ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सरकार व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए डिपुओं में ई-केवाईसी यानी आधार से राशन कार्ड जोड़ने की तिथि को 29 फरवरी तक बढ़ा दिया है। ऐसे में उपभोक्ता अब 29 फरवरी तक डिपुओं में ई-केवाईसी करवा सकते हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं काे ईकेवाईसी करवाने का यह अंतिम मौका दिया है। इसके बाद उपभोक्ता डिपुओं में ई-केवाईसी नहीं करवा सकेंगे। वहीं विभाग उपभोक्ताओं के कार्ड भी अस्थायी रूप से ब्लॉक करना शुरू कर देगा और उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होने के बाद ही राशन मिलेगा।

इसके अतिरिक्त ई-केवाईसी करवाने के लिए विभाग एक सॉफ्टवेयर भी तैयार कर रहा है, जिसमें उपभोक्ता लोकमित्र केंद्र में जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकेंगे। प्रदेश में मौजूदा समय में 77 प्रतिशत राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। 33 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी होना बाकी है। प्रदेश में करीब 72 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 14 लाख उपभोक्ताओं की अभी ई-केवाईसी होना बाकी है। इसके लिए विभाग ने अधिकारियों सहित डिपो संचालकों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि सस्ते राशन उपभोक्ता अब 29 फरवरी तक डिपुओं में ई-केवाईसी करवा सकते हैं। विभाग ने एक बार फिर ई-केवाईसी की तिथि को बढ़ाया है। इसके बाद विभाग यह तिथि नहीं बढ़ाएगा। ऐसे में जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे अपने नजदीकी डिपो में पहुंच कर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की