Connect with us

Himachal Pradesh

छोटे से गांव की लड़की ने किया नाम रोशन, राष्ट्रपति मुर्मू ने गोल्ड मैडल के साथ किया सम्मनित

Published

on

नूरपुर की रहने वाली शिवली ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया | शिवाली नूरपुर की पंचायत लदोडी में एक माध्यम वर्गीय परिवार में रहती है | उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में एम एससी भू-विज्ञान पढ़ाई कर रही, जिसमें शिवली एम एससी में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर रही है. और इसी लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिवाली गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

बेटी की कामयाबी को देखते हुए घर में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल छा गए | बीते सोमवार को शिवाली को सम्मानित किए गया था | और इस सफलता के लिए शिवाली के रिश्तेदार और गांव वालों ने शुबकामनाएं के ढेर लगा दिए |
बतादे की शिवाली के पिता प्राइवेट कम्पनी में काम करते है और मां ग्रेहणी है | और भाई पढ़ाई करता है | शिवली को इस मुकाम तक पहुंचने में उसके चाचा सतवीर सिंह का योगदान है क्योंकि उसके पिता उसको आगे पढ़ाई करने के लिए दूसरी जगा भेजने में आनाकानी कर रहा था लेकिन शिवाली आगे पढ़ना चाहती थी | और शिवाली के चाचा ने सबको समझाया |
आज उसी बेटी ने जब नाम अपने परिवार और गांव वालो का नाम रोशन किया तो सभी बेहद ही खुश है |
शिवाली ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे घर में गांववासी, रिश्तेदार बधाई देने पहुंचे हैं. मै उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में एम एससी के फाइनल यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर आई हूं और मुझे महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तथा राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है. यह मेरे लिए एक बहुत गर्व की बात है. मैं इस कामयाबी का श्रेय यूनिवर्सिटी के लैक्चरार, मातापिता तथा अपने परिवार को देती हूं क्योंकि अगर मेरे परिवार, माता-पिता का साथ नहीं होता तो आज मैं यहां नहीं पहुंच सकती थी.

साथ ही कहा कि यूनिवर्सिटी के लैक्चरार ने मुझे इस काबिल बनाया है. मेरे चाचा सतवीर सिंह पठानिया ने मुझे हमेशा हिम्मत दी है क्योंकि मैं एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हूं. यहां लड़कियों को दूर अकेले पढ़ाई के लिए भेजने से भी डरते हैं.
शिवाली के मामा सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारी भांजी को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है और आज हम इन्हें शुभकामनाएं बधाई देने आए हुए हैं. हमारी भांजी ने परिवार के साथ साथ गांव व प्रदेश का भी नाम रोशन किया है.

पंचायत एक्स प्रधान सुरेंद्र सिंह शिन्दा ने कहा कि हमारी पंचायत गांव के लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि शिवाली एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है और इसने मेहनत और लग्न से यह जो मुकाम हासिल किया है! इसको लेकर हम इनके परिवार को बधाई देने आए हैं और हम चाहते हैं कि ऐसी बेटी हमारे घर में भी हो तथा जो अपनी मेहनत से नाम रोशन करें.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab16 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab17 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab18 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab18 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान