Connect with us

Haryana

पिता के इलाज के लिए इटली गए युवक की मौत, शव लाने के लिए CM नायब सिंह सैनी से लगाई गुहार

Published

on

रोजगार की तलाश और बीमार पिता के इलाज के लिए सात समंदर पार इटली गए यमुनानगर जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. बिलासपुर कस्बे के रामखेड़ी गांव निवासी गगनप्रीत का शव इटली में फंसा हुआ है और गरीब परिवार के पास बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए शव भारत लाने तक के पैसे नहीं हैं. परिवार ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

गगनप्रीत 3 अप्रैल 2023 को घर की माली हालत सुधारने और 18 साल से बिस्तर पर पड़े पिता के इलाज के लिए इटली गया था. परिजनों का आरोप है कि विदेश भेजने वाले एजेंट ने वहां गगनप्रीत को भारी मानसिक यातनाएं दीं और काम के बदले पैसे भी नहीं दिए. एजेंट के चंगुल से बचने के लिए गगनप्रीत डर के मारे एक शहर से दूसरे शहर भागता रहा. आर्थिक तंगी के कारण वह इटली के एक कैंप में रहने को मजबूर था, जहाँ भारी तनाव (डिप्रेशन) के चलते उसकी मौत हो गई.

‘मेरे इलाज के लिए गया था बेटा’

घर में गगनप्रीत दो भाई-बहनों में बड़ा था और परिवार की उम्मीद था. सबसे हृदयविदारक स्थिति उसके पिता की है, जो पिछले 18 सालों से बिस्तर पर हैं और अपनी याददाश्त खो चुके हैं. लेकिन बेटे की मौत की खबर ने उन्हें भी तोड़ दिया. बेसुध पिता ने सिर्फ इतना कहा, “मर गया गगनप्रीत, मेरे इलाज के लिए पैसे कमाने गया था.”

मुख्यमंत्री से मिला मदद का भरोसा 

बेटे का शव वापस लाने के लिए लाचार परिवार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनी और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार गगनप्रीत के शव को भारत लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी. अब इस गरीब परिवार की निगाहें सरकार पर टिकी हैं ताकि वे अपने बेटे का अंतिम बार चेहरा देख सकें.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 hours ago

श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान

Punjab9 hours ago

पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल

Punjab9 hours ago

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Punjab10 hours ago

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

Punjab10 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज