Connect with us

Haryana

विनेश फोगाट ने संन्यास से वापसी का फैसला किया, LA 2028 ओलंपिक में फिर से उतरेंगी

Published

on

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए संन्यास वापस लेने का ऐलान किया है। वह पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह निराशा से टूट गई थीं और उन्होंने आनन-फानन में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब उन्होंने अपना यह फैसला वापस ले लिया है।

लॉस एंजिल्स की तरफ बढ़ा रही हूं कदम: विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था? लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से। यहां तक कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से भी दूर हटने की जरूरत थी। सालों में पहली बार, मैंने खुद को चैन की सांस लेने दी। दिल टूटना, बलिदान मेरे वो रूप जो दुनिया ने कभी नहीं देखे।

विनेश फोगाट ने लिखा है कि अनुशासन, दिनचर्या, संघर्ष यह सब मेरे अंदर बसा है। चाहे मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही रह गया। कुश्ती को लेकर मेरा जोश कभी खत्म नहीं हुआ। मैं अब यहां निडर दिल और कभी न झुकने वाली भावना के साथ LA28 की ओर वापस कदम बढ़ा रही हूं। इस बार मैं अकेली नहीं चल रही हूं। मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक के इस सफर में मेरा छोटा सा चीयरलीडर।

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद फोगाट की अपील हुई थी खारिज

विनेश फोगाट को जब पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया। तब उन्होंने कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन में अपील की। इसके बाद एक कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन कई बार सुनवाई में देरी हुई और इसी वजह से बाद में उनकी अपील खारिज कर दी गई। विनेश ने तीन बार ओलंपिक में हिस्सा, लेकिन वह एक बार भी मेडल नहीं जीत पाईं।

विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ था। इसके बाद बचपन से ही उन्होंने कुश्ती के मैदान पर कदम रख दिया था। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल, एशियन गेम्स में एक गोल्ड मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा वह हरियाणा में जुलाना विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर साल 2024 में विधायक भी चुनी गई थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab19 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab19 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab20 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की