Connect with us

Haryana

Haryana : प्रधान और सचिव पद के लिए तीन-तीन नामांकन दाखिल, जबकि तीन अन्य पदों पर बनी सर्वसम्मति।

Published

on

सोनीपत। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। विभिन्न पदों के लिए कुल नौ अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन दाखिल किए। तीन पदों पर केवल एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण सर्वसम्मति से चयन हो गया, जबकि प्रधान और सचिव पद के लिए तीन-तीन नामांकन आने के बाद खरखौदा बार एसोसिएशन में अब मतदान की संभावना बन रही है।

रिटर्निंग अधिकारी अनिल धनखड़ और सहायक रिटर्निंग अधिकारी संदीप दहिया को नौ अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र सौंपे। प्रधान पद के लिए आशुतोष सरोहा, जगमोहन और राकेश दहिया ने नामांकन भरा, वहीं सचिव पद के लिए अमित दहिया, प्रवीन कुमार और विकास दहिया ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा उप प्रधान पद के लिए साहिल गन्नौत्रा, सह सचिव पद के लिए मोहित दहिया और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुमित ने नामांकन दाखिल किया है। निवर्तमान प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी और वापसी का दिन होगा। अगर कोई नामांकन वापस लेता है तो स्थिति में बदलाव हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो 28 फरवरी को मतदान होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की