Connect with us

Haryana

हरियाणा के 4 जिलों में 7 डिग्री से नीचे पारा:हवा की दिशा बदल रही, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, कल से धुंध पड़ेगी

Published

on

हरियाणा में हवाओं की दिशा और गति बदलने से ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया था। मगर हवा की दिशा दक्षिण-पश्विम होने से एकाएक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में मामूल 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 °C की मामूली गिरावट देखने को मिली है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा के चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गहरी धुंध पड़ सकती है। इसके बाद अन्य जिलों में भी धुंध बढ़ेगी।

न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंचा हरियाणा के नारनौल में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 5.8 डिग्री, सोनीपत में 5.9 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और सिरसा में तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है। भिवानी 26.9 °C तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा।

12 जिलों में 10 डिग्री से नीचे तापमान न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो 12 जिलों में यह तापमान 10 °C से नीचे रहा। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। नारनौल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, हिसार, सिरसा, रोहतक, पंचकूला, गुरुग्राम, करनाल, फरीदाबाद, कैथल और नूंह जिले शामिल हैं। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री। वहीं भिवानी में न्यूनतम पारा 13 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

12 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस देगा दस्तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील संभावित है। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड भी बढ़ सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 mins ago

आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा

Punjab16 mins ago

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

Punjab26 mins ago

Punjab News: भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

Punjab35 mins ago

Punjab News: मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत

National43 mins ago

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, CM भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्याद