Connect with us

Haryana

Jind में युवक ने फेसबुक लाइव कर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Jind में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगा ली। मरने से पहले युवक ने बताया कि वह बीमार है, जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

यह घटना वीरवार रात को विश्वकर्मा कालोनी में आरा रोड पर हुई। मृतक की पहचान बिहार के कटिहार जिले के कंधारपाली निवासी 26 वर्षीय संजीव ठाकुर के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ साल से विश्वकर्मा कालोनी में किराए के मकान में अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ रह रहा था, जबकि उसका परिवार बिहार में रहता है।

संजीव ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है और इसी कारण वह अपनी जान दे रहा है। इसके बाद उसने स्टूल पर चढ़कर छत के लोहे के एंगल में चुन्नी को उलझाया और उसे गले में डाल लिया। फिर वह लटक गया और कुछ मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर नागरिक अस्पताल भेजा। झांझ गेट पुलिस चौकी इस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमॉर्टम परिवार के आने के बाद ही कराया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं