Connect with us

Haryana

Panipat में बस कंडक्टर से बदमाशों की लूट, धमकी से दहशत

Published

on

हरियाणा के Panipat शहर में सिटी थाना के सामने पुराना अड्डा इलाके में बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां यूपी की एक प्राइवेट बस में तोड़फोड़ की गई और कंडक्टर से पैसे भी छीन लिए गए। बदमाशों ने कंडक्टर को धमकी दी कि अगर वह यहां बस चलाना चाहता है तो उसे मंथली देनी होगी, नहीं तो उसे जान से मार देंगे। कंडक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बदमाशों की धमकी – “अगर फिर यहां आए तो जान से मार देंगे”

सिटी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में फैजान ने बताया कि वह बुलंदशहर जिले का निवासी है और पानीपत से मैनपुर उत्तर प्रदेश ट्रैवलर बस में कंडक्टर के रूप में काम करता है। 3 दिसंबर को वह बस में सवारियों को लेकर यूपी से पानीपत आ रहा था। 4 दिसंबर को सुबह करीब 7 बजे जब वह पुराना बस स्टैंड पर सवारियों को उतार रहा था, तभी 2 बाइक पर सवार 5 बदमाश आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बस में तोड़फोड़ की और कंडक्टर से 35 हजार रुपये भी छीन लिए।

बदमाशों ने धमकी दी कि अगर वह फिर बस लेकर यहां आएगा तो उसे जान से मार देंगे और यहां बस चलाने के लिए उसे हर महीने सुनील को पैसे देने होंगे। जाते वक्त भी बदमाशों ने चेतावनी दी कि अगर वह फिर यहां आया, तो उसकी जान लेने से नहीं चूकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab42 minutes ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab51 minutes ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab57 minutes ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab2 hours ago

साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की