Connect with us

Haryana

Jhajjar : गुस्से में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया सरेंडर

Published

on

हरियाणा के Jhajjar जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शाहजहांपुर गांव के 36 वर्षीय ओमबीर ने रविवार सुबह अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर दी। घटना के बाद, उसने छुछकवास पुलिस चौकी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

Table of Contents

झगड़े के दौरान हत्या

रविवार सुबह ओमबीर और सरिता पशुओं को चारा डालने के लिए अपने प्लॉट पर गए थे। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर ओमबीर ने कस्सी से वार कर सरिता के सिर पर हमला कर दिया। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्य प्लॉट पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सरिता बेहोश पड़ी थी।

अस्पताल में मृत घोषित

सरिता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ देर बाद ओमबीर पुलिस चौकी पहुंचा और अपने गुनाह को कबूल करते हुए कहा, “मैंने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मार दिया।”

14 साल पुराना रिश्ता

मृतका सरिता महेंद्रगढ़ जिले के मालड़ा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 14 साल पहले शाहजहांपुर निवासी निहाल सिंह के बेटे ओमबीर से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं।

परिवार का आरोप: साजिशन हत्या

मृतका के चाचा वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि सरिता को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि 2015 में सरिता को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय पंचायत के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया था।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। सरिता की हत्या को लेकर उसके परिवार ने इसे एक साजिश बताया है और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग