Connect with us

Haryana

दिल्ली चुनाव में BJP की जीत का दावा, अरविंद शर्मा ने हुड्डा सरकार पर साधा निशाना

Published

on

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने देर रात रोहतक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि BJP 100% जीत दर्ज करेगी। अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंचाया।

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा के 10 साल के शासनकाल में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं है। यही कारण है कि हरियाणा में जनता ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपी है।

अरविंद शर्मा 15 जनवरी को रोहतक के सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस दौरान अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप रहे और जनता को मायूस किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की लगातार तीसरी जीत इस बात का सबूत है कि प्रदेश की जनता ने विकास के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की