Connect with us

Punjab

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

Published

on

मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) आखिरी दिन है। आखिरी दिन कई बड़े एमओयू साइन होने के आसार हैं। सीएम भगवंत मान भी आज शिरकत करेंगे।

इस दौरान देश-विदेश की कई नामी कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान कई पंजाब और भारत की कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट पेश किए। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से लेकर कई रक्षा उपकरण पेश किए गए हैं। उम्मीद है कि इससे पंजाब का फायदा होगा।

अब जानिए दो दिन में क्या हुआ

13 मार्च – सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल (AAP राष्ट्रीय संयोजक) ने समिट का शुभारंभ किया। सीएम ने पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर और बिजनेस-फ्रेंडली पॉलिसी है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्री को फुल गवर्नमेंट सपोर्ट का वादा किया। चीन से मुकाबला करने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पिछले 4 सालों में ₹1.5 लाख करोड़ निवेश आने का दावा किया।

बड़े उद्योगपतियों, टाटा स्टील, JSW, हीरो, आर्सेलर मित्तल, ट्राइडेंट आदि ने एक्सपैंशन और नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। पहले दिन ही 10 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले।

14 मार्च – फोकस स्पेसिफिक सेक्टर्स पर रहा, जैसे एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की क्षमता दिखाई गई। यूके की फर्म 3 एसोसिएट्स ने पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया।

कई निवेश प्रस्ताव आए। कुल ₹1.25 लाख करोड़ तक के संभावित निवेश और लाखों रोजगार की बात हुई। कारोबारियों ने मान सरकार की नीतियों की तारीफ की, इसे 20 सालों की सबसे असरदार औद्योगिक पहल बताया। विभिन्न सेशन, एग्जिबिशन और ग्लोबल कोलैबोरेशन पर चर्चा हुई। हालांकि सीएम भगवंत मान ने साफ किया है कि रविवार को साफ होगा कि कितना निवेश इस दौरान हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab43 mins ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National51 mins ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics3 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab5 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल

Politics6 hours ago

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षा