Connect with us

Haryana

Haryana की टीम ने दिखाया योगासन में दमखम।

Published

on

रेवाड़ी। देवकी नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में योगासन खेल का आयोजन किया गया जिसमें Haryana की टीम ने दमखम दिखाया। इसमें हरियाणा की टीम 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉज मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रही।

इसी प्रकार आर्टिस्टिक पेयर में गुंजन यादव व कुसुम ने गोल्ड मेडल, रिद्मिक पेयर में देवी व भतेरी ने ब्रॉज मेडल, आर्टिस्टिक सिंगल में देवी ने सिल्वर मेडल, आर्टिस्टिक ग्रुप में देवी, भतेरी, दिया, मनीषा व मधु ने सिल्वर मेडल, आर्टिस्टिक पेयर पुरुष वर्ग में अभिषेक व कमल ने ब्रॉज मेडल और आर्टिस्टिक ग्रुप में कमल, अभिषेक, अर्जुन, ऋषभ और रोहित ने सिल्वर मेडल पर हासिल किया।

योगासन स्पर्धा में देश के 171 खिलाड़ियों, 47 टेक्निकल आफिसर, टीम कोच तथा टीम मैनेजर ने हिस्सा लिया। Haryana की टीम योगासन ने भारत के महासचिव और Haryana योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशन में भाग लिया। Haryana महिला टीम की कोच प्रियंका और पुरुष टीम के टीम मैनेजर नितिन कुमार रहे।

समापन समारोह में उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य व योगासन भारत के महासचिव योगाचार्य जयदीप आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया वहीं डॉ. जयदीप आर्य ने खेल मंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योगासन खेल का भव्य आयोजन हो सका इसलिए वो उनका आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने बताया कि मार्च महीने में योगासन खेल की एशियन चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की