Connect with us

Haryana

Haryana: अंबाला कैंट के दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक: किराएदार बनेंगे दुकानों के मालिक, 20 आवेदनों पर कार्रवाई शुरू; अनिल विज ने दिए निर्देश।

Published

on

Haryana के अंबाला में प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योजना के तहत पहली बार अंबाला छावनी में तह-बाजारी के आवेदन करने वाले दुकानदार अब दुकानों के मालिक बन सकेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा स्वामित्व योजना के तहत 20 वर्ष से ज्यादा पुराने तह-बाजारी के लगभग 20 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए उनके डिमांड नोट जारी कर दिए हैं।

नगर परिषद दुकानदारों को मालिकना हक लेने के लिए अब राशि जमा कराने को कहा गया है। इसके अलावा, 15 डिमांड नोट और तैयार है जोकि आगामी एक-दो दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। यानि 35 तह-बाजारी के मामलों में दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक अतिशीघ्र मिलने जा रहा है।

जल्द जमा करनी होगी राशि

नगर परिषद, अंबाला छावनी द्वारा जिन दुकानदारों को डिमांड नोट जारी किए गए हैं उन दुकानदारों को अब शीघ्र नगर परिषद में राशि जमा करानी होगी जिससे उन्हें तह-बाजारी की दुकानों का मालिकाना हक मिल सकेगा। मालिकाना हक मिलने पर वह दुकानों को बहुमंजिला भी बना सकेंगे।

योजना का लाभ उठाएं- विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में नगर परिषद के 20 वर्ष से ज्यादा पुराने दुकानों के किराएदार, लीज धारक या तह बाजारी के दुकानदारों को स्वामित्व योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि लोग जल्द आवेदन जमा कराते हुए योजना का लाभ उठाए ताकि वह दुकानों के मालिक बन सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab24 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab35 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह