Connect with us

Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे गुरुग्राम, हरियाणा विजन 2047 पर प्री-बजट कंसल्टेशन की शुरुआत

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति में हरियाणा विजन 2047 के तहत प्री-बजट कंसल्टेशन का पहला सत्र शुरू हुआ। इस अहम सत्र में राज्य के दीर्घकालिक विकास रोडमैप और आगामी बजट की प्राथमिकताओं पर मंथन किया जा रहा है।

प्री-बजट कंसल्टेशन सत्र में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी समेत विभिन्न सेक्टर्स के प्रतिनिधियों ने भी सत्र में भाग लिया और अपने सुझाव रखे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विजन 2047 का उद्देश्य राज्य को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए सभी हितधारकों की भागीदारी जरूरी है, ताकि विकास से जुड़ी योजनाएं जमीनी जरूरतों के अनुरूप तैयार की जा सकें।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में प्री-बजट परामर्श के अंतर्गत उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान निवेश, रोजगार सृजन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और तकनीकी नवाचार जैसे मुद्दों पर सुझाव लिए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि इन परामर्श सत्रों से प्राप्त सुझावों को आगामी बजट में शामिल कर हरियाणा के समग्र विकास को नई दिशा दी जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News5 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News5 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News6 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News6 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप