Connect with us

Haryana

Yamuna Nagar :पेट में दर्द होने पर मां 14 वर्ष की बेटी को ले गई थी अस्पताल, बच्ची को जन्म दिया

Published

on

Yamuna Nagar की एक कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | जहां नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। आरोप है कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने छात्रा से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को जब छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

पुलिस ने आरोपी मुद्रीश पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 2020 में उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह घरेलू कार्य कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार को बेटी के पेट में दर्द हुआ।

उसे लगा कि उसके पेट में रसोली है। वह उसे लेकर सिविल अस्पताल में आ गई। जहां अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है व आज ही उसका प्रसव होना है। बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। जब मां ने बेटी से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उससे दोस्ती की थी।

मां के काम पर जाने के बाद आरोपी घर पर आता था। उससे संबंध बनाता था, जिससे वह गर्भवती हुई है। मां ने आरोप लगाया कि मुद्रीश ने नाबालिग को बहला फुसला कर उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मुद्रीश पर पॉक्सो एक्ट में तहत केस दर्ज किया है। दुष्कर्म पीड़िता डॉक्टरों की निगरानी में है। मामले में जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab49 mins ago

5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्म

Punjab4 hours ago

रणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

DGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

Punjab5 hours ago

भगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान

Punjab5 hours ago

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान