Connect with us

Haryana

Haryana : युवक की ह*त्या कर दोस्तों ने नहर में फेंका शव , परिजन उठा रहे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल।

Published

on

कुरुक्षेत्र: गांव बारवा के रहने वाले एक युवक की उसी के दोस्तों ने ह*त्या करने के पश्चात शव को करनाल के नजदीक रंभा नहर में फेंक दिया।। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। परिजन प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है। मृतक की पहचान कृष्ण (28) गांव बारवा कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।

बाइक गिरवी रखकर दोस्तों को दिए थे 43 हजार रुपए

मृतक के बड़े भाई प्रवीन ने बताया कृष्ण हम तीनों भाईयों में सबसे छोटा था। जो अविवाहित था और राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। कुछ दिन पहले ही कृष्ण ने अपनी बाइक गिरवी रखकर उसके गांव के दोस्त अंकुश, सतीश व करनाल के चिड़ाव गांव निवासी दीपू को 43 हजार रुपए दिए थे।

29 जनवरी की शाम को दोस्तों ने बुलाया था

प्रवीण ने बताया कि बीती 29 जनवरी की शाम कृष्ण को उसके दोस्तों ने पैसे देने के लिए फोन करके घर से बुलाया था। घर से निकलने के महज आधे घंटे बाद ही उसका फोन बंद हो गया। पहले हमें लगा कि वह दोस्तों के साथ कहीं व्यस्त होगा, लेकिन जब पूरी रात गुजर गई और वह घर नहीं लौटा, तो चिंता बढ़ गई। अगले दिन उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन किसी दोस्त से कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने दी ह*त्या कर शव नहर में फेंकने की जानकारी

मृतक के मामा देवेंद्र ने बताया कि जब कृष्ण का कोई पता नहीं चला, तो 31 जनवरी को हमने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। उसी शाम हमारे पास सीआईए-2 कुरुक्षेत्र से फोन आया, जिसमें बताया गया कि कृष्ण की Hatya कर दी गई है और शव को करनाल की रंभा नहर में फेंक दिया गया है। परिजनों का कहना है कि यह पूरा मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। इसी विवाद के चलते कृष्ण की Hatya की गई और शव को नहर में फेंक दिया है।

खुद करेंगे शव की तलाश

सीआईए की सूचना के बाद परिजन रंभा नहर पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई सहायता नहीं दी जा रही। परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस मदद नहीं करती, तो वे खुद ही नहर में सर्च आॅपरेशन चलाकर शव की तलाश करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग