Connect with us

Chandigarh

तीन राज्यों में कांग्रेस की हार से संतुलन खो बैठे हुड्डा, देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा बनाएगी सरकार : सुदेश

Published

on

Sudesh

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी पराजय से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना सुतंलना खो बैठे हैं। हर रोज सत्ता के ख्वाब दे रहे हुड्डा को तीन राज्यों में कांग्रेस की हार से बहुत तगड़ा झटका लगा है, लेकिन हुड्डा भूल गए कि पूरे देश में भाजपा ही सच्चाई है और वही देश व प्रदेश के लोगों की हमदर्द पार्टी है। 

सुदेश कटारिया ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में कहा कि अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में हुड्डा ने किसी भी राजनीतिक सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं दिया, क्योंकि उनके पास तीन राज्यों में कांग्रेस के हार के कारण बताने का साहस ही नहीं था। इसलिए वे बार-बार बौखलाते रहे। कटारिया ने कहा कि केंद्र व हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इसलिए हुड्डा सत्ता के सपने लेना बंद कर आराम करें तथा राजनीति से संन्यास ले लें, ताकि भाजपा उनके अवरोधों के बिना ठीक ढंग से अंत्योदय के कल्याण के लिए काम करती रहे। 

चीफ मीडिया कार्डिनेटर ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस खत्म होती जा रही है। जहां वह थोड़ी बहुत बची है, वहां गुटबाजी का शिकार है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम कर रहे हैं, जिसकी हुड्डा समेत सभी विपक्षी दलों के नेताओं को पीड़ा है, क्योंकि उनकी दुकान मनोहर लाल ने अब बंद कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab52 seconds ago

पंजाब में फिर बारिश का अलर्ट! कई जिलों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी

Punjab5 minutes ago

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

Punjab1 hour ago

साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत किया

Punjab1 day ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab1 day ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश