Connect with us

Blog

आगरा में मेट्रो के प्राथमिक खंड का काम अंतिम चरण में, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Published

on

आगरा मेट्रो परियोजना के छह किलोमीटर के प्राथमिक खंड पर काम अंतिम चरण में है और तीन स्टेशनों के बीच गति परीक्षण भी पूरा हो चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने कहा, ‘‘शुरुआत में छह किलोमीटर के हिस्से में ही मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। तीन एलिवेटेड स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं और इन पर मेट्रो ट्रेन का गति परीक्षण पूरा हो गया है। अन्य तीन भूमिगत स्टेशन भी लगभग तैयार हो चुके हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘इन तीनों स्टेशनों के बीच करीब ढाई किलोमीटर के हिस्से में एक तरफ से रेल की पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। दूसरी तरफ के कुछ मीटर हिस्से में ही काम शेष है, जिसे अगले दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।” उन्होंने बताया, ‘‘फरवरी अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगरा मेट्रो के प्राथमिक खंड का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि होना बाकी है।”

मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में ताज पूर्वी गेट, बसई स्टेशन, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा शुरू होगी तथा न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News18 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News21 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News21 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ