Connect with us

Blog

29 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं यूपी कांग्रेस, अब क्या करेंगे अखिलेश?

Published

on

Akhilesh on loksabha elections

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी उत्तर प्रदेश कांग्रेस 29 सीटों से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कांग्रेस को प्रदेश में 11 सीटें देने की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि सीटों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा, पर सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 2009 के लोकसभा चुनाव व इसके बाद हुए उप चुनाव में जीती कुल 22 सीटों पर चुनाव लड़ने व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सात और सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर तैयारी में जुटी है।

न्याय यात्रा हर भारतीयों की यात्राः अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा हर भारतीय की यात्रा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिये कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की शक्ति लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल की भूमि पर आगे बढ़ रही है। यह किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलित-आदिवासियों और युवाओं के अधिकारों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह हर उस भारतीय की यात्रा है, जिसने अन्याय को मिटाने की प्रतिज्ञा ली है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का किया स्वागत
बरेली (नवाबगंज): कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को रिछोला पहुंची। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में छोटेलाल श्यामाचरन कॉलेज से आरम्भ हुई इस यात्रा के रिछोला किफायतुल्ला पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा में पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, जिला प्रवक्ता राज शर्मा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, उपाध्यक्ष जुनैद हसन, नगर अध्यक्ष अरशद अली, ब्लाक अध्यक्ष डॉ. दत्तराम गंगवार, छाया देवी रस्तोगी, महेश कुमार, शफीक अहमद, गया प्रसाद गंगवार, मो. शाहरुख अंसारी व मोहम्मद फारूक आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News13 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News14 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News15 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News17 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News17 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ