Connect with us

Blog

पति से विवाद के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान, 4 साल पहले हुई थी शादी

Published

on

पति-पत्नी का मामूली विवाद कई बार इतना बढ़ जाता है कि सही-गलत का फर्क ही नहीं नजर आता। इस दौरान दंपत्ति आत्मघाती कदम का गुनाह करने से भी नहीं कतराते। एसा ही एक मामला जिले के भोजीपुरा से सामने आया है। जहां एक महिला ने पति से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विजय ने पुलिस को बताया कि जब वह लौटा तो…
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मार्डन विलेज में हनुमान मंदिर के पास विजय कुमार पत्नी नेहा (25) के साथ रहते थे। रविवार को वह पत्नी नेहा को लेकर गांव में रहने वाली बहन के घर गए थे। विजय तो बहन के घर खाना खाने की वजह से रुक गया और नेहा, विजय से मकान की चाबी लेकर घर वापस पहुंच गयी। विजय ने पुलिस को बताया कि जब वह खाना खाकर बहन के घर से लौटा तो देखा कि नेहा फंदे पर झूल रही थी। वह खिड़की तोड़कर अंदर घुसा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगीः प्रभारी निरीक्षक
विजय की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए। नेहा के पिता राहुल ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया था। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि शनिवार की शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी के चलते नेहा ने आत्मघाती कदम उठाया। नेहा के पिता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व शादी की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने तहरीर नहीं दी। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की